नयी दिल्ली | ईरान पर इ•ारायल के हवाई हमले के बाद भारत ने दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने और स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने‘‘एक्स‘’पर एक पोस्ट में जारी परामर्श में कहा,‘‘ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से अनुरोध किया जाता है कि वे सतर्क रहें, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया एकाउंट में दी जाने वाली सलाह का पालन करें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।‘’
तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने‘‘एक्स‘’पर लिखा है कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए इ•ाराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।
‘‘दोनों दूतावासों ने भारतीय प्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।

